Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

आईफाअवार्ड समारोह में शाहरुख खान को याद आया अपना मुश्किल दौर

खान को अपनी फिल्म 'जवान' के लिए इस साल का 'बेस्ट एक्टर' का अवॉर्ड भी मिला। इस समारोह के मंच पर शाहरुख का भाषण वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने अपनी पत्नी गौरी खान को धन्यवाद देते हुए अपनी कठिन परिस्थितियों का भी जिक्र किया।

30 Sep 2024

आईफाअवार्ड समारोह में शाहरुख खान को याद आया अपना मुश्किल दौर


अबू धाबी में आयोजित आईफा अवार्ड्स 2024 पुरस्कार समारोह का शाहरुख खान ने मेजबानी करके गौरव बढ़ाया। इस समारोह में शाहरुख

खान को अपनी फिल्म 'जवान' के लिए इस साल का 'बेस्ट एक्टर' का अवॉर्ड भी मिला। इस समारोह के मंच पर शाहरुख का भाषण वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने अपनी पत्नी गौरी खान को धन्यवाद देते हुए अपनी कठिन परिस्थितियों का भी जिक्र किया।

शाहरुख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिलने के बाद उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अवार्ड लेने के बाद शाहरुख ने एक दिल छू लेने वाली स्पीच भी दी। उन्होंने कहा कि, "बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं अन्य नामांकितों को भी धन्यवाद देता हूं। रणबीर, रणवीर, विक्रांत, सनी, विक्की सभी ने अच्छा काम किया, लेकिन मैं लंबे समय बाद आया और दर्शकों से अधिक प्यार मिला। किसी ने मुझे याद दिलाया कि फिल्म में पैसा लगाना जरूरी है। इसलिए मैं गौरी को धन्यवाद देना चाहता हूं। वह शायद इकलौती ऐसी पत्नी है, जो अपने पति पर इतना खर्च करती है। फिल्म 'जवान' बनाते वक्त मैं काफी मुश्किल वक्त से गुजर रहा था।"

अब सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के स्पीच में आई मुश्किल की वजह के तौर पर आर्यन खान केस की चर्चा हो रही है। वर्ष 2021 में आर्यन खान को ड्रग मामले में गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी ने उनकी गहन जांच की। उन्हें कुछ समय तक जेल में भी रहना पड़ा। शाहरुख खान के परिवार के लिए यह एक कठिन समय था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


Shahrukh Khan remembered his difficult times at IIFA Awards
खान को अपनी फिल्म 'जवान' के लिए इस साल का 'बेस्ट एक्टर' का अवॉर्ड भी मिला। इस समारोह के मंच पर शाहरुख का भाषण वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने अपनी पत्नी गौरी खा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News